झांसी: बरुआसागर पुलिस ने युवक को 315 बोर के अवैध तमंचा और 1 जिन्दा कारतूस के साथ मंसिल माता ग्राउंड से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 27, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध शस्त्र बिक्री रोकथाम अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना बरुआसागर पुलिस द्वारा अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मंसिल माता ग्राउण्ड में दविश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जहां पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निन्दा कोरी उर्फ अशोक कोरी निवासी देवलाल चौबे का अखाडा बताया।