लोनी: पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया, फावड़ा बरामद हुआ
पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में पत्नी फरजाना की फावड़े से काटकर हत्या करने वाले आरोपी अयूब को पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी सूर्यबली ने बताया कि आरोपी ने बताया कि नशे में होकर अवैध संबंध के शक में उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। हत्या के बाद में शामली भाग गया था। फरजाना के बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।