लोनी: थाना टीलामोड़ क्षेत्र के राजपुर गांव में झोपड़ियों में लगी आग, मौके पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
गाजियाबाद के थाना टीलामोड़ क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार देर रात झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। आग की सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।