लोनी: बंथला फ्लाईओवर से एक अज्ञात युवक जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी
लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला फ्लाईओवर से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि युवक कौन है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।