लोनी: ट्रानिका सिटी में चश्मे के फ्रेम बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई
यह फैक्टरी रूमान अली की है। फैक्टरी से सोमवार को आग के लपटे निकलने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फैक्ट्री में मानक के अनुसार सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है।