लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान बेहठा पुलिया के पास से एक वाहन चोर गिरफ्तार किया, चोरी की बाइक बरामद
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम बार्डर थाना क्षेत्र की बेहटा पुलिया के पास चैकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। वाहन चोर ने अपना नाम राजेश बताया है। वाहन चोर राजेश ने दो माह पहले दिल्ली से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की।