घाघरा: गम्हरिया गांव में बीडीओ ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया, कई दिशा निर्देश दिए
Ghaghra, Gumla | Apr 10, 2026 घागरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में बीडीओ दिनेश कुमार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा किए जा रहे निर्वाचन संबंधी स्टीकर चिपकाने के कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य में तेजी लाने को कहा।