उत्तराखंड क्रांति दल में घमासान जारी! आमने-सामने आशुतोष नेगी और पार्टी नेतृत्व, यूकेडी का क्या होगा?
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए जाने और छह साल के निष्कासन के बाद आशुतोष नेगी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है।
आशुतोष नेगी लगातार पार्टी और संगठन को लेकर नए दावे कर रहे हैं। अब उन्होंने जल्द ही नए जिला अध्यक्षों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के नाम घोषित करने का ऐलान किया है।
वहीं, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का कहना है कि निष्कासित किए जा चुके आशुतोष नेगी को उत्तराखंड क्रांति दल के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इसी के साथ दोनों पक्षों के दावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।
दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर उक्रांद के नाम से उम्मीदवारों की कथित सूची भी वायरल हुई, जिसे पार्टी की ओर से फर्जी बताया गया है। अब सवाल यह है कि आखिर उक्रांद पर किसका दावा मजबूत है और आने वाले दिनों में संगठन की तस्वीर क्या होगी?
#उत्तराखंड_क्रांति_दल #UKD #आशुतोष_नेगी #उत्तराखंड_राजनीति #उत्तराखंड #राजनीति #UttarakhandPolitics #PahadSamachar