सरकारी अस्पताल में ‘VIP सुविधा’! मरीजों के बेड पर सो रहे आवारा कुत्ते
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के जनरल वार्ड का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में रात करीब 3 बजे एक आवारा कुत्ता मरीज के बेड पर आराम फरमाता नजर आ रहा है।
अब सवाल यह है कि जिस अस्पताल में मरीज इलाज और सुरक्षित माहौल की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां आवारा कुत्ते रात के वक्त मरीजों के बेड तक कैसे पहुंच रहे हैं? अगर अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, तो जिला अस्पताल की ये तस्वीरें व्यवस्थाओं और निगरानी पर गंभीर सवाल जरूर खड़े करती हैं।
#UttarakhandNews #Uttarakhand #Pithoragarh #PithoragarhNews #GovernmentHospital #Hospital #NewsUpdate #PahadSamachar