मोठ: मिशन शक्ति-5 के तहत मोठ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया
Moth, Jhansi | Jun 1, 2026 मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में मोठ पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना है।