चरपोखरी: चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय का घेराव, पेयजल संकट पर भड़का जनाक्रोश
सोमवार को भाकपा (माले) के नेतृत्व में चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय का जोरदार घेराव किया गया। यह प्रदर्शन क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट और अधूरे विकास कार्यों को लेकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, नौजवान और पार्टी समर्थक शामिल हुए। दोपहर 3 बजे के करीब प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में 156 चापाकल खराब पड़े हैं।