अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सेठानी घाट पर उपस्थित मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर, एसपी सहित सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण सुना।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग सबको जोड़ता है सबको साथ लाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नही है। योग से हम ऊर्जावान होते हैं। योग हमे संतुलित जीवन को जीने की कला सिखाता है। मानसिक स्वास्थ से शारीरिक स्वास्थ का मार्ग सिखाता है।
Jansampark Madhya Pradesh Ayush Department, MP #narmadapuram #MadhyaPradesh #jansamparkmp