चकरनगर: सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण किया, भारी तादाद में लोग मौजूद रहे
क्षेत्र से भारी तदात में लोग रत्नपुर ग्राम में अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति अनावरण व पार्क का भव्य उद्धघाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे। रविवार दोपहर करीब 2 बजे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम का फीता काटते हुए मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कुछ अधिकारी वर्दी की आड़ में राजनीति कर रहे है।