रफीगंज: तेलथुआ गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 80 लोगों का हुआ इलाज
रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत तेलथुआ गांव में शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्रीराम राज्य संघ सेवा संस्थान (ट्रस्ट रफीगंज) द्वारा बुद्धा हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, गया के डॉक्टरों के सहयोग से आयोजित किया गया। शनिवार रात्रि 8 बजे शिविर में करीब 80 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, इलाज एवं दवा वितरण किया गया।