थानेसर: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 14 सितंबर को राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी और देशभक्ति के विषय पर 14 सितंबर को राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया और निदेशक प्रो. विवेक चावला के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हिंदी विभाग एवं युवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा।