सारठ: पुराना नगड़ो में धनरोपनी के दौरान वज्रपात से किसान की मौत, पुलिस ने शव देवघर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sarath, Deoghar | Jul 30, 2026 सारठ थाना के पुराना नगड़ो निवासी 39 वर्षीय पवन महतो की वज्रपात की चपेट में आने से गुरुवार शाम 3 बजे मौत हो गई। बताया कि मृतक अपने खेत में धनरोपनी के लिए बिचड़ा डाल रहा था, तभी बारिश के साथ बिजली चमकने व वज्रपात होने से चपेट में आकर व बेहोश होकर खेत में गिर गया। मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उठाकर CHC पहुंचाया, जहां डॉ प्रज्ञा भगवती ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।