तिर्वा: इंदरगढ़ कस्बे में बस संचालक पर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Tirwa, Kannauj | Aug 12, 2026 इंदरगढ़। कस्बे के पटेल नगर तिराहे पर बुधवार को निजी बस संचालक द्वारा ई-रिक्शा पर बैठे पति-पत्नी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। महिला ने बस संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि पति-पत्नी बाजार आए थे और ई-रिक्शा में बैठे थे। इसी दौरान बस संचालक ने ई-रिक्शा चालक को बस के आगे सवारियां बैठाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया और विवाद हो गया।