कंडाघाट: नैन गांव में किसानों के खेतों में घुसा मालगा, सड़क निर्माण के दौरान निकला मलबा, फसलों को हुआ नुकसान
मालगा से कून तक इन दिनों PWD विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन बीती रात हुई बारिश के कारण सड़क निर्माण के दौरान निकला मलबा बारिश के पानी के साथ बहकर नैन गांव के लोगों के खेतों में जा गिरा है जिस कारण किसानों की लाखों की फसल को नुकसान पहुंचा है इस दौरान करीब 8 से 9 खेतों में मिट्टी मलबा खेतों में जा गिरा है जिससे सारी फसल तबाह हो गई है।