वित्तीय वर्ष की समाप्ति में करो की वसूली को लेकर नगर पालिका अलर्ट हो गई है। रविवार तक जलकर का भुगतान नहीं करने वाले 31 बकायादरों के नल कनेक्शन काटे गए। वसूली कर्मचारियों 31 मार्च तक सभी करो की वसूली शत प्रतिशत करने की हिदायत दी गई है। CMO एमआर निगवाल ने बताया शहर के मुख्य स्थलों पर एल.ई.डी. के माध्यम से बकायादारों से बकाया राशि जमा कराने की अपील की जा रही है