खरगोन जिले के बेड़िया में दो बाइक पर सवार होकर चार लोग शादी विवाह में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों रास्ते मे बाइके अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई । हादसे में चार लोग घायल हो गए चारों घायलों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उपचार किया जा रहा है।