राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 2 मार्च को मध्यप्रदेश में मुरैना जिले से प्रवेश कर रही है। जो विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 5 मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी। यात्रा में उज्जैन के लिए खरगोन विधानसभा से 100 वाहनों का काफिला जाएगा । इस संबंध में न्याय यात्रा के प्रभारी रवि जोशी ने खरगोन में बैठक आयोजित की । वही कार्यक्रम के रूपरेखा बनाई गई ।