कासगंज पहुंचीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर, कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम का किया उद्घाटन
जनपद कासगंज में कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शोरूम का उद्घाटन किया और लोगों से कल्याण ज्वैलर्स से ही आभूषण खरीदने की अपील की। अभिनेत्री ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज का लाभ मिलेगा।
वहीं, जब पत्रकारों ने उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल किया, तो करिश्मा कपूर ने आभार व्यक्त किया और वहां से रवाना हो गईं।