रायसेन: वीआईपी ड्यूटी में फंसी एंबुलेंस, इलाज के अभाव में मरीज की मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल का घेराव कर लगाया आरोप
Raisen, Raisen | Apr 15, 2026 वीआईपी व्यवस्था में मरीज की मौत का मामला रायसेन में तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक सांची निवासी दीपक सोनी के परिजनों और आक्रोशित नागरिकों ने जिला अस्पताल का घेराव कर दिया। दो घंटे से अधिक समय से अस्पताल गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बालयान को तत्काल निलंबित किया जाए।