बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर आलाधिकारियों के निर्देश पर पहुंची उत्तर रेलवे की 8 सदस्यीय रेलवे फ्लाईंग टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर पर ट्रेनों के अंदर यात्रियों के टिकट चेक किए। इस दौरान यात्रा टिकट नही मिलने पर करीब 2 दर्जन से अधिक सवारियों के चालान काटे गए। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए जागरूक भी किया।