अल्बर्ट एक्का (जारी): बांडोटोली में 8 सदस्यों वाले परिवार की हुई 'घर वापसी', उरांव समाज की परंपराओं के साथ हुआ स्वागत
जारी प्रखंड के जरडा पंचायत अंतर्गत बांडोटोली गांव में सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एक ही परिवार के आठ सदस्यों ने स्वेच्छा से अपने पारंपरिक आदिवासी उरांव समाज के रीति-रिवाजों को पुनः अपनाते हुए “घर वापसी” की।कार्यक्रम की जानकारी ढाड़ा पढ़ाहा जारी के बेल संत कुमार भगत ने दी।