सारठ: प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन, BDO ने आम बागवानी को बताया बेहतर स्वरोजगार
Sarath, Deoghar | Jun 27, 2026 सारठ प्रखंड में शनिवार दोपहर 3 बजे तक बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव व बागवानी मेला का आयोजन किया गया। BDO सीके सिंह ने मौजूद किसान व अन्य से कहा कि आम की बागवानी करके महज़ 2 से 3 साल के अंदर लोग स्वरोजगार से जुड़ जाते हैं और पेड़ लगाने के कई अन्य फायदे भी होते है। बताया कि सारठ में 680 एकड़ में आम बागवानी है और इस वर्ष करीब 10 टन आम का पैदावार हुआ है