बरवाला: बड़ोना कला गांव के युवक की मोटरसाइकिल अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी
वीरवार को शाम 7:00 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हानी फार्मा के सामने से मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मोटर साइकिल नंबर HR 03 Y 2167 चोरी हो गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।