बरवाला: माजरी चौक के पुल के पास कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, पुलिस मौके पर पहुंची
बुधवार को शाम 5:00 बजे के करीब मिली जानकारी के अनुसार माजरी चौक पंचकूला के पुल के पास एक ट्रक के द्वारा कार को पीछे से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन कार की डिग्गी बुरी तरह की क्षतिग्रस्त हो गई।