बरवाला: कोट गांव के निजी स्कूल में फीस बढ़ाने पर अभिभावकों का विरोध, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे
वीरवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी अनुसार कोट गांव में स्थित निजी स्कूल के बाहर बच्चों के परिजनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन स्कूल के द्वारा फीस बढ़ाने और कई अन्य चार्ज जोड़ने को लेकर किया गया। इसके साथ ही परिजनों का आरोप है कि स्कूल के द्वारा जो बुक दी जा रही है उन पर जो रेट लगाकर उन्हें बेचा जा रहा है वह नाजायज है। वहीं पूरे मामले के बाद शि