बरवाला: कालका में दायित्व ग्रहण समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पहुंचे
वीरवार को शाम 5:00 के करीब मिली जानकारी अनुसार भारत विकास परिषद कालका द्वारा आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पहुंचे इस मौके पर कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रही। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद कालका की नवगठित शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।