गढ़ी कैंट में मकान में लगी आग, फायर सर्विस यूनिट ने समय रहते पाया काबू
गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक मकान में संभावित रूप से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया।
फायर सर्विस कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया तथा आसपास के क्षेत्र में आग के फैलने की संभावना को भी समाप्त किया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारण एवं अन्य क्षति का आकलन संबंधित स्तर पर किया जा रहा है।
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#fire
#uttarakhand
#