रामशरण नौटियाल के भाजपा छोड़ने पर हनी पाठक का तंज, बोलीं- शायद कोई महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हुई
रामशरण नौटियाल के भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी की ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा था कि उन्हें रामशरण नौटियाल का इस्तीफा नहीं मिला है। अब भाजपा महिला नेत्री हनी पाठक ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
हनी पाठक ने कहा कि संभव है रामशरण नौटियाल की कोई महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हुई हो। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में किसी को जल्दबाजी में बड़ा पद या कद नहीं दिया जाता, इसके लिए समय और संगठन में काम करना पड़ता है।
#RamSharanNautiyal #BJP #MahendraBhatt #HoneyPathak #UttarakhandPolitics #Uttarakhand #BJPNews #PahadSamachar