प्रतापगढ़: मकूनपुर में भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत
मकूनपुर बाजार में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सोमवार दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बस्ती से प्रयागराज जा रही विजय ट्रेवल्स की अनियंत्रित बस ने दुकान जा रहे एक टेलर की बाइक को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक