अनूपपुर: कमलेश पुरी बने अनूपपुर के डिप्टी कलेक्टर
अनूपपुर में पदस्थ एसडीएम कमलेश पुरी को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाले कमलेश पुरी इससे पहले एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके डिप्टी कलेक्टर बनने पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले के प्रशासनिक कार्यों में मिलेगा।