शाजापुर: शाजापुर के आजाद चाैक में जमकर उड़ा रंग गुलाल ,युवाओं और बच्चों ने मचाया धमाल
शाजापुर में 5दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है।लेकिन इस बार पंचांग और पंडितों के अनुसार शहर में 6 दिनों तक होली खेली जाएगी।होली का एक दिन बढ़ने से युवाओं में भी जमकर जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है और बीते दिन की तरह आज भी बड़ी संख्या में युवा और बच्चे आजाद चौक पहुंच गए और जमकर धमाल मचाया।आजाद चौक से जो भी गुजरा वह इनके रंग और गुलाल से बच नही पाया।