शाजापुर: लडावद जोड़ के समीप पति-पत्नी के साथ एक व्यक्ति ने की मारपीट घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है
लडावद जोड़ के समीप मोटरसाइकिल रोककर पति-पत्नी के साथ एक व्यक्ति ने की मारपीट। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल चंद्र प्रकाश पाटीदार पिता परमानंद पाटीदार निवासी देवला बिहार ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी मोटरसाइकिल से देवला बिहार से शाजापुर की और जा रहे थे, इस दौरान देवला बिहार में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा मेरी पत्नी और मेरे साथ मारपीट की गई।