शाजापुर: मां राजराजेश्वरी के दरबार में होगा15दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन, अधिकारियों ने किया मेला स्थल का निरिक्षण
9 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होगी। इसी दिन से माता मंदिर परिसर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को नगर पालिका व जिला प्रशासन की टीम ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। वहीं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।नगर पालिका सीएमओ, एसडीएम मनीषा वास्कले सहित अधिकारियों की टीम व नगरपालिका के अमले ने मेला स्थल का निरीक्षण किया