टोंक: टोंक में महंगाई और बिजली-पानी की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, NEET पेपर लीक, अघोषित बिजली कटौती और पेयजल किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरे। टोंक शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस ने घंटाघर पर 20 मिनट प्रदर्शन कर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।