चाईबासा के उत्पाद विभाग ने मंगलवार को मेरी टोला में छापेमारी कर 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर एक व्यक्ति को जेल भेजा है।बताया जाता है कि उत्पाद विभाग गुप्त सूचना मिली थी कि मेरी टोला स्थित एक घर मे अवैध महुआ शराब का धंधा चलता है।जिसके बाद उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर सफलता प्राप्त किया है।