रामनवमी के अष्टमी के अवसर पर छोटा नीमडीह निवासी 64 वर्षीय निवेदिता सेन की साड़ी में आग लगने से झुलस गई है।मंगलवार को रामनवमी के अष्टमी पूजा के लिए वह बाल मंडली मंदिर गई थी । वहां पूजा करने के दौरान पीछे में जल रहे दिया से साड़ी में आग लग गई ।जिससे उसके दोनो पैर और कमर के नीचे का भाग बुरी तरह से झुलस गया है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।