मुफस्सिल थाना अंतर्गत लदुराबासा बरकुंडिया कुर्सी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों की हत्या गुरुचरण पाडेया के द्वारा की गई है। गुरुचरण पाडेया ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी जानो बुडिउली, 5 वर्षीय बेटी रेणुका पाडेया और 1 वर्षीय बेटी सूमी पाडेया की हत्या की है। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।