चाईबासा: मंगला हाट से लौट रहा यात्रियों से भरा टोटो केरकेट्टा गांव में पलटा, बरकेला की तीन अधेड़ महिला जख्मी
बरकेला मार्ग के केरकेट्टा गांव के पास यात्रियों से भरा टोटो के पलटने से बरकेला गांव की तीन अधेड़ महिला जख्मी हो गई है । घटना के समय टोटो अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई । जख्मी 50 वर्षीय मुनि बोईपाई , 50 वर्षीय मानी कुई और 45 वर्षीय नामसी बोइपाई को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया । 50 वर्षीय मुनि बोईपाई के सर में चोट आई है । उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।