मंझरी थाना के बरकुंडिया गांव निवासी प्रफूलों तांती ने घटना के ढाई माह बाद जटला गोप नामक युवक के खिलाफ लड़की भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है ।दर्ज मामले बताया गया है कि 30 जनवरी 24 को प्रफूलो तांती की 15 वर्ष की बेटी सुबह 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई । बाद में जानकारी मिली की उसकी बेटी की शादी जटला गोप से हो चुकी है।