चाईबासा: शहर के अग्रवाल परिवार में एक के बाद दूसरे सदस्य ने भारतीय प्रशाशनिक सेवा परीक्षा मे सफलता हासिल किया
चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मधु सूदन अग्रवाल के परिवार में एक के बाद दूसरे व्यक्ति ने भारतीय प्रशाशनिक सेवा परीक्षा मे सफलता हासिल किया है । उनके छोटे भाई मनोज अग्रवाल उर्फ बंटी अग्रवाल के पुत्र अमन अग्रवाल ने भारतीय प्रशाशनिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और चाईबासा शहर का नाम रोशन किया है । अमन अग्रवाल ने प्राथमिक शिक्षा चाईबासा डीऐवी स्कूल से प्राप्त करने के पश्चात दिल्ली में रह कर प्रसाशनिक सेवा परीक्षा की तैयारी किया । चाईबासा चेम्बर अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल के एक भाई रविन्द्र अग्रवाल भी आईएएस अधिकारी है । वर्तमान में केरल में पदस्थापित है ।