कोडरमा: हार्डवेयर दुकान के हेल्पर की बेटी ने रचा इतिहास, असनाबाद की दीप्ति ने 23 की उम्र में UGC NET क्वालीफाई कर रचा इतिहास
जिले के असनाबाद की रहने वाली दीप्ति कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि संसाधनों की कमी कभी भी सपनों के रास्ते में दीवार नहीं बन सकती. महज 23 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा क्वालीफाई कर दीप्ति ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 99.52 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है।