घोड़ाडोंगरी: नीलगढ़ गांव के जंगल में 2 बुजुर्ग का मिला शव, हत्या की आशंका, चोपना पुलिस जांच में जुटी
घोड़ाडोंगरी तहसील के नीलगढ़ गांव के जंगल में शुक्रवार को 2 बुजुर्ग का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं एडिशनल एसपी कमला जोशी भी घटनास्थल पर पहुंची। सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि नीलगढ़ गांव के जंगल में दो बुजुर्ग का शव मिला है।