घोड़ाडोंगरी: बरेठा घाट पर नेशनल हाईवे पर कपास से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नेशनल हाईवे पर लगा जाम
बरेठा घाट पर गुरुवार को नेशनल हाईवे पर कपास से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा गया। हादसे के कारण भोपाल नागपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। जाम के चलते नेशनल हाईवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं वाहनों को घोड़ाडोंगरी से डायवर्ट कर निकाला गया।