घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में महिलाओं को दिया जा रहा मुर्गी पालन व बकरी पालन का प्रशिक्षण,जिला पंचायत CEO ने किया निरीक्षण
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में महिलाओं को मुर्गी पालन एवं बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने निरीक्षण किया। आजीविका मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रवीण झरबड़े ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में महिलाओं को मुर्गी पालन एवं बकरी पालन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।