घोड़ाडोंगरी: गोलाईबुजुर्ग गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के गोलाईबुजुर्ग गांव के पास बुधवार शाम 7बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गोलाईबुजुर्ग गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। हादसे में संतलाल उइके 34 साल गंभीर रूप से घायल हो गया।