घोड़ाडोंगरी: हीरापल्ला गांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, चोपना पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
हीरापल्ला गांव में गुरुवार को एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया। जहां गुरुवार दोपहर करीब 2बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सोप दिया। जानकारी के अनुसार हीरापल्ला में भुजली बाई सलाम 55साल ने डिप्रेशन में आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।